
लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में आयोजित वृहद नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वह 795 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. सीएम UPPSC, UPSSSC के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित होगा.
इसके पश्चात शाम 4 बजे लोकभवन में योगी कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता सीएम योगी करेंगे. कैबिनेट की बैठक में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की मंजूरी मिल सकती है. साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक मामलों पर चर्चा होगी. विभिन्न विभागों के कई मामलों पर योगी कैबिनेट चर्चा करेगी.









