
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अयोध्या दौरे पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां रामलाल के दर्शन किया। अयोध्या पहुंचने पर सीएम शिंदे का शिवसैनिकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होने कहा कि अयोध्या यात्रा राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है हमारी भावनाएं जुड़ी है।
आपको बता दे किं लखनऊ में रात्रि प्रवास करने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे सुबह 9.30 पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस व कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या रवाना हुए। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि लखनऊ में हम लोग कल आये तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता स्वागत के लिए आये धन्यवाद देता हूं। उन्होने कहा कि राम भक्त कार्यकर्ता हजारों की संख्या में मौजूद है एक अलग माहौल बना पूरा वातावरण राम मय बना है। उन्होने कहा कि इसके पहले भी अयोध्या हम आये है, अयोध्या की धरती पावन धरती है, यहां का क्या माहौल रहा होगा जब वनवास से राम जी वापस आये थे।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राममन्दिर बनना सबका सपना था हमारे हिन्दू विचार के पुरोधा बाला साहब ने भी देखा था करोडो लोगो का सपना पूरा हो रहा है। उन्होने कहा कि आज हम राम मंदिर के निर्माण का कार्य भी देखा, आज छत पिलर सब तैयार हो रहे है तेजी से, इस देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंदिर का कार्य तेजी से बढ़ रहा है, 2024 जनवरी में स्थापना भी होगी मंदिर की। उन्होने कहा कि इस यात्रा के दौरान हमें राम जी के आशीर्वाद से धनुष तीर और पर्टी का नाम भी मिला है।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सौभाग्य का दिन है। उन्होने कहा कि इस यात्रा का नियोजन कार्यकर्ताओ ने किया और बहुत शानदार किया है कि माहौल बन गया है मंगल मय हो गया है। उन्होने कहा कि आज हमारी सरकार के मंत्री और हमारे डिप्टी सीएम भी आये है, आज सरयू की आरती व संत महात्मा का आशिर्वाद भी मिलेगा।
अयोध्या
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 9, 2023
➡️महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡️मंदिर राजनीति का विषय नहीं है-एकनाथ शिंदे
➡️आज की यात्रा जीवन भर याद रहेगी- शिंदे
➡️देश में कुछ लोगों को हिन्दुत्व से समस्या है-शिंदे
➡️पूरी महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर आई है-शिंदे
➡️हमारी यात्रा से कुछ लोगों को… pic.twitter.com/mnlghE4B7M
इस दौरान उन्होने विपक्ष पर भी निशाना साधा। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ लोगो को दौरा की वजह से दर्द्व हो रहा है, दर्शन करना हमारी आस्था का विषय है, आज अयोध्या का विकास हो रहा है, कई लोग को हिन्दू धर्म से परेशानी हो रही है। उन्होने कहा कि हमारा हिंदुत्व अन्य दलों का अनादर नही करता है, आजादी के बाद कई लोगो ने डर की वजह से परेशानी बढ़ा ली है, बाला साहब ठाकरे ने नारा दिया था कहा था गर्व से कहो हम हिन्दू है। उन्होने कहा कि बीजेपी और हमारी विचार धारा एक है।









