
लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कोविड की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बलरामपुर अस्पताल पहुँचे. यहां उन्होंने बताया कि आज सभी जिलों में एक साथ मॉकड्रिल किया जा रहा है. हर अस्पताल में एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है. डिप्टी सीएम ने बलरामपुर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि यहां सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं. डॉक्टर व अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरीके से लापरवाही ना बरती जाए.
आज बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ में कोविड मरीजों के इलाज की तैयारियों के क्रम में डॉक्टरों द्वारा हमारी देख-रेख में मॉकड्रिल किया गया। उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, कोविड की लड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तरह से तैयार है।#IndiaFightCorona pic.twitter.com/o4Av6ygXIA
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) April 11, 2023
डिप्टी सीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि यहां जो भी मरीज आए उसको बेहतर इलाज मिले. वहीं, अतीक अहमद को प्रयागराज लाए जाने पर उन्होंने कहा कि आज सभी अपराधियों में भय है. हमारी सरकार सभी अपराधियों को कड़ी सजा देगी. गौरतलब है कि आज माफिया अतीक को यूपी लाने के लिए यूपी पुलिस गुजरात की साबरमती जेल पहुंची है. यहां से माफिया अतीक को लेकर पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना होगी. यहां माफिया अतीक को उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अदालत में पेश किया जाएगा.








