निकाय चुनाव को लेकर सपा ने जारी की नई लिस्ट जारी, जानें किसको मिला टिकट!

समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है. सपा ने अपने इस सूची में कई नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों के लिए सूची जारी कर दी है.

लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है. सपा ने बलिया से लक्ष्मण गुप्ता, फतेहपुर से राजकुमार मौर्या, तिलहर से लाल बाबू, कुंदरकी से शमीना खातून, मुरादाबाद से रईश उद्दीन, कन्नौज से याशमीन, हरदोई से रामजान गुप्ता, शाहजहांपुर से अर्चना राजपूत, रायबरेली से पारस सोनकर, लहरपुर से कैशर जहां व मैनपुरी नगर पालिका से सुमन को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है.

वहीं, कुसमरा नगर पंचायत से संजय गुप्ता, कुरावली नगर पंचायत से अमृता, किशनी नगर पंचायत से रामवती, बेवर नगर पंचायत से अरुण कुमार, करहल नगर पंचायत से अब्दुल नईम, घिरोर नगर पंचायत से अनिल, बरनाहल नगर पंचायत से श्वेता को सपा ने प्रत्याशी बनाया है.

Related Articles

Back to top button