सड़के खस्ताहाल,फिर भी पीडब्ल्यूडी ने किए सरेंडर 9814 करोड़, अब सरकार तय करेगी जिम्मेदारी…

कहाँ तो वादा था की प्रदेश की सड़के गड्डामुक्त होगी। बाकायदा इसके लिए डेडलाइन भी जारी की थी.डेड लाइन बीत गई और सड़के गड्डा मुक्त होती रह गई. अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस वित्तिय वर्ष में 9814 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए है जो उसको सड़क निर्माण, गड्डा मुक्त आदि मदों के लिए जारी किए गए थे.

लखनऊ : कहाँ तो वादा था की प्रदेश की सड़के गड्डामुक्त होगी। बाकायदा इसके लिए डेडलाइन भी जारी की थी.डेड लाइन बीत गई और सड़के गड्डा मुक्त होती रह गई. अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस वित्तिय वर्ष में 9814 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए है जो उसको सड़क निर्माण, गड्डा मुक्त आदि मदों के लिए जारी किए गए थे.

आपको बता दे की प्रदेश सरकार से पीडब्ल्यूडी विभाग को जो राशि सड़क निर्माण और रखरखाव आदि मदों के लिए जारी हुई थी. उसे विभाग खर्च करने में नाकाम रहा है. विभाग ने इस वित्तिय वर्ष में 9814 करोड़ रुपये सरेंडर कर दिए है. जबकि इसके पूर्व में 2021-22 के वित्तिय वर्ष में भी 6982 करोड़ रुपए की रकम सरेंडर की गई थी.

इस मामले में बार बार शासन की चेतावनी भी पीडब्ल्यूडी विभाग के लिए बेअसर साबित हुई है. अब सरकार इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियो पर कार्रवाई की तैयारी में है आपको बता दे की पीडब्ल्यूडी विभाग को जो बजट दिया जाता है उसका उपयोग पुल ,सड़कें, व भवन के लिए किया जाता है.

Related Articles

Back to top button