लखनऊ के बिल्डर मो मुस्लिम का अतीक कनेक्शन, ईडी को जांच में मिला लिंक!

अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद से जांच एजेंशियां पहले की से अधिक सक्रिय हो गईं हैं. माफिया ब्रदर्स की हत्या में किस का हाथ हो सकता है, इसको लेकर जांच जारी है. इसी क्रम में ईडी को लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का अतीक कनेक्शन मिला है. ईडी मोहम्मद मुस्लिम के ठिकानों पर छापा भी मार चुकी है.

लखनऊ- अतीक-अशरफ हत्याकांड के बाद से जांच एजेंशियां पहले की से अधिक सक्रिय हो गईं हैं. माफिया ब्रदर्स की हत्या में किस का हाथ हो सकता है, इसको लेकर जांच जारी है. इसी क्रम में ईडी को लखनऊ के बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का अतीक कनेक्शन मिला है. ईडी मोहम्मद मुस्लिम के ठिकानों पर छापा भी मार चुकी है.

मोहम्मद मुस्लिम अतीक के खास लोगों में शामिल था और वह अतीक को फाइनेंस भी करता था. बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का लखनऊ में आईआईएम रोड पर बड़ा प्रोजेक्ट है. सूत्रों के मुताबिक इस रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में अतीक का पैसा लगा है.

मो. मुस्लिम पर अब तक गैंगेस्टर की कार्रवाई नहीं हुई है. ईडी को जांच में अतीक-मुस्लिम लिंक मिला है. उमेश पाल मर्डर के बाद भी मो. मुस्लिम ने अतीक के लोगों को पैसे भेजे थे. मो मुस्लिम पहले प्रयागराज में विवादित जमीनें कब्जाता था. विगत कुछ वर्षों से मो. मुस्लिम लखनऊ शिफ्ट हो गया, लेकिन आज भी प्रयागराज की अधिकांश विवादित जमीनों पर उसका कब्जा बताया जाता है.

Related Articles

Back to top button