अतीक-अशरफ हत्याकांड को लेकर STF DIG अनंतदेव तिवारी ने भारत समाचार से की बात, किए कई चौंकाने वाले खुलासे!

एसटीएफ डीआईजी अनन्त देव तिवारी ने अतीक-अशरफ कांड को लेकर भारत समाचार से बात की. उन्होंने बताया मर्डर का केस लाइव हुआ है. आरोपियों ने मौके पर सरेंडर भी कर दिया. कुछ सेकेंड में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. हत्यारोपी कम समय में पैसा कमाना चाहते थे, तीनों हत्यारोपी लारेंस बिश्नोई से मोटिवेट थे.

लखनऊ- एसटीएफ डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने अतीक-अशरफ कांड को लेकर भारत समाचार से बात की. उन्होंने बताया मर्डर का केस लाइव हुआ है. आरोपियों ने मौके पर सरेंडर भी कर दिया. कुछ सेकेंड में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. हत्यारोपी कम समय में पैसा कमाना चाहते थे, तीनों हत्यारोपी लारेंस बिश्नोई से मोटिवेट थे. उन्होंने बताया अतीक और अशरफ ये दोनों गैंग को संचालित कर रहे थे. शाइस्ता भी बाहर रहकर गैंग संचालित कर रही थी. अभी कई पहलुओं पर हमारी जांच चल रही है. किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने कहा अतीक-अशरफ की हत्या के वक्त कहां लापरवाही हुई, एसआईटी इस मामले पर भी जांच कर रही है. उन्होंने कहा बड़ी बात ये कि तीनों हत्यारे मौके से गिरफ्तार हुए हैं. इनके पास से 3 पिस्टल बरामद कर ली गईं हैं. हत्या के वक्त 21 पुलिसकर्मी मौजूद थे. 1 पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था. अब इस मामले की एसआईटी जांच कर रही है. अतीक का रंगदारी, वसूली, सहित बड़ी वारदातों को अंजाम देने का काम रहा है. शाइस्ता परवीन को लेकर उन्होंने कहा उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है. इसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएंगी.

एसटीएफ डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने बताया तीनों हत्यारोपी अतीक और अशरफ की हत्या करने क्यों पहुंचे? इनके पास हथियार कैसे आए? इनके पीछे क्या और लोग भी शामिल हैं! इसकी भी जांच की जा रही है. असद, गुलाम की मुठभेड़ को लेकर उन्होंने बताया कि पहले सूचना मिली थी कि असद, गुलाम और गुड्डू मुस्लिम साथ हैं. लेकिन गुड्डू मुस्लिम निकल गया था. जिसके बाद असद और गुलाम से पुलिस की मुठभेड़ हुई और उनकी मौत हो गई. इसी दिन गुड्डू मुस्लिम के गिरफ्तार होने की भी खबरें आ रही थीं, डीआईजी अनन्त देव तिवारी ने उन सभी खबरों को खारिज किया.

अनंतदेव तिवारी ने बताया शाइस्ता की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं. उस पर 25 से बढ़ाकर 50 हजार का इनाम किया गया है. साबिर, अरमान और गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख का इनाम है. इससे पहले असद और गुलाम पर भी 5 लाख का इनाम रखा था. उन्होंने बताया अतीक के गैंग में जो लोग सामने आएंगे सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डीआईजी अनंतदेव तिवारी ने बताया अभी कुछ वीडियो और चैट अतीक और उसके बेटे के सामने आए हैं. जिसमे करोड़ों की डिमांड की जा रही है. ये वीडियों और चैट उमेशपाल हत्याकांड से पहले का वीडियो है. संभवत इस घटना के लिए पैसे की व्यवस्था की जा रही थी. हम लोग इन सभी पहलुओं की जांच कर रहे है.

Related Articles

Back to top button