
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन कार्यक्रम का उद्घाटन किया. राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य यूपी है. यूपी भारत की आस्था का केंद्र है. उन्होंने कहा यूपी प्रचीन भारत का प्रतिनिधित्व करता है. सीएम ने लोक सेवा आयोग की तारीफ करते हुए कहा राज्यों के लोक सेवा आयोगों की बड़ी भूमिका है. गंगा-यमुना का भू-भाग यूपी में है.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 22, 2023
➡️राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों की कॉन्फ्रेंस
➡️24वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम
➡️उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन
➡️देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य यूपी-CM
➡️भारत की आस्था का केंद्र है… pic.twitter.com/wRjfm29YUT
सीएम ने कहा कि यूपी में कई सांस्कृतिक धरोहर हैं. भगवान राम और कृष्ण की जन्मस्थली यूपी में है. यूपी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है. आजादी की लड़ाई में यूपी की विशेष भूमिका है. प्रदेश की बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है. उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश में नई आशा जगाई है. नई आशा के साथ देश-प्रदेश ने बदलाव देखा है. पहले भर्तियों में बहुत शिकायतें होती थीं. आज पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं.

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 6 साल में यूपी में बड़े बदलाव हुए हैं. हमने भर्ती प्रक्रिया सही तरीके से पूरी की है. 6 साल में 5.50 लाख नियुक्तियां हुईं. आज यूपी की तस्वीर बदल चुकी है. आज ईद पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है. यूपी में अब सड़क पर नमाज नहीं होती. सीएम ने कहा पहले यूपी को माफियाओं ने जकड़ा था.








