सुप्रीम कोर्ट ने की दो जजों पर बड़ी टिप्पणी, कहा अभी प्रशिक्षण की जरूरत

देश की सबसे बड़ी अदालत ने गाजियाबाद के एक सीबीआई जज व लखनऊ के जिला जज स्तर के अधिकारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समझ से परे है कि सर्वोच्च अदालतों के आदेशों का ये न्यायिक अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि इन्हें और प्रशिक्षण की आवश्यकता है.

दिल्ली; देश की सबसे बड़ी अदालत ने गाजियाबाद के एक सीबीआई जज व लखनऊ के जिला जज स्तर के अधिकारी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समझ से परे है कि सर्वोच्च अदालतों के आदेशों का ये न्यायिक अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि इन्हें और प्रशिक्षण की आवश्यकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने एक जिला जज को न्यायिक अकादमी प्रशिक्षण हेतु भेजा है. ये जिला जज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं कर रहे थे. सतेंद्र कुमार अंतील बनाम सीबीआई में दिए गए दिशा-निर्देशों का जमानत प्रार्थना पत्रों में अनुपालन नहीं कर रहे थे.

Related Articles

Back to top button