उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को 38 जिलों में मतदान होने हैं। सपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त पत्र लिखकर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष,निर्भीक मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है। चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में सपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथम चरण में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश को सम्बोधित पत्र में 11 मई 2023 को प्रदेश के 38 जनपदों में स्थानीय निकायों के चुनावों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान को सुनिश्चित करने की मांग की है।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 8, 2023
➡️सपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र
➡️निष्पक्ष,निर्भीक मतदान सुनिश्चित कराने की मांग
➡️दूसरे चरण में 11 मई को 38 जिलों में है मतदान
➡️चुनाव आयोग से पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग
➡️प्रथम चरण में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी-सपा
➡️मतदान केन्द्रों में भी… pic.twitter.com/M85c0j1gLu
राजेन्द्र चौधरी ने पत्र में लिखा है कि निकाय चुनाव के प्रथम चरण में, जो 04 मई 2023 को 37 जनपदों में सम्पन्न हुआ, बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी। मतदाता सूची में गड़बड़ी के साथ मतदान केन्द्रों में भी अनपेक्षित बदलाव किए गए। इससे हजारों की संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रह गए। उन्होंने 11 मई 2023 को सभी 38 जनपदों में किसी भी किस्म की धांधली रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।