
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को माफिया घोषित किया गया हैं। इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर बीजेपी की भाषा बोलने का आरोप लगाया हैं।
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को ‘माफिया’ कहे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, यह पुलिस की नहीं, बीजेपी की भाषा है। किसी महिला को इस तरह से ‘माफिया’ BJP ही बता सकती हैं। यूपी पुलिस इन दिनों बीजेपी की भाषा बोलने को मजबूर हैं। जो बीजेपी के लोग चाहते हैं वही पुलिस बोली है।
गौरतलब हैं कि पुलिस के द्वारा लिखी गयी एफआईआर में यह लिखा गया हैं कि शाइस्ता परवीन अपने साथ शूटर रखती हैं। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी 5 लाख के इनामी साबिर को शाइस्ता के साथ रहने वाला शूटर बताया गया हैं। पुलिस ने असद के दोस्त आतिन जफर, जिसके घर शाइस्ता रुकी थी, के घर छापेमारी के बाद के बाद ही 2 मई को धूमनगंज थाने के प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने अपने ही थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
2 मई को असद की गिरफ्तारी के बाद लिखी गई एफआईआर में शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी बताया गया है। इसी कॉपी में यह भी लिखा गया है कि शाइस्ता परवीन व उनके शूटरों को आतिन ने पनाह दिया था।
बता दें कि पुलिस शाइस्ता और शूटर शाबिर को पहचान न सके इसके लिए दोनों भेष बदलकर कब्रिस्तान पहुंचे थे। यह बड़ा खुलासा पुलिस ने असद के दोस्त अतिन जफर से पूछताछ करने के बाद किया है। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ और तेज कर दी है। शाइस्ता की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। इसको दृष्टिगत रखते हुए पुलिस चौकन्नी है और दबिश तेज कर दी है।









