UP Assembly By-election; स्वार व छानबे सीट पर कांटे की टक्कर, कौन मारेगा बाजी ?

नगर निकाय चुनाव के साथ यूपी में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. इस दोनों सीटों पर सपा व अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर है.

लखनऊ; नगर निकाय चुनाव के साथ यूपी में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. इस दोनों सीटों पर सपा व अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर है. अभी तक आए रुझानों के अनुसार स्वार सीट पर सपा की अनुराधा चौहान आगे हैं. वहीं, उनके प्रतिद्धंदी अपना दल (S) उम्मीदवार शफीक अहमद पीछे चल रहे हैं. आप को बदा दें कि यह सीट अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद रिक्त हुई थी.

वहीं, छानबे सीट से बीजेपी की सहयोगी अपना दल S की प्रत्याशी रिंकी कोल आगे हैं, उनकी प्रतिद्धंदी सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल दूसरे नंबर पर उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं. छानबे सीट विधायक राहुल कौल के निधन के चलते रिक्त हुई थी. वहा अपना दल S के टिकट पर चुनाव जीते थे. अबकी बार अपना दल S ने दिवंगत विधायक राहुल कौल की पत्नी रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है.

Related Articles

Back to top button