लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, अखिलेश को चुनौती देने के लिए आज होगा मंथन

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. मिशन 80 के तहत आज यानी 17 मई बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नोएडा में पश्चिम क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.

लखनऊ- आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. मिशन 80 के तहत आज यानी 17 मई बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नोएडा में पश्चिम क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान वह तैयारियों का जायजा लेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे.

भाजपा की योजना के अनुसार प्रदेश भर में क्षेत्र से लेकर मंडल और जिला स्तरीय बैठकें होंगी. आज ही काशी क्षेत्र की बैठक वाराणसी में होगी. वहीं, 18 मई को ब्रज क्षेत्र की बैठक गोरखपुर में होगी. 19 मई को कानपुर और अवध क्षेत्र में बैठकें होगी. इसके अलावा 20 और 21 मई को जिला कार्यसमिति की बैठके होंगी. साथ ही मंडल कार्यसमिति की बैठक में 22, 23 और 24 मई के बीच संपन्न होगी.

Related Articles

Back to top button