
मोदी सरकार ने कैबिनेट में एक बड़ा फेर बदल किया हैं। मंत्री किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय का पद ले लिया गया हैं। हालाँकि इसकी जगह पर उन्हें अब दूसरा मंत्रालय पृथ्वी विज्ञान का प्रभार दिया गया हैं।
भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि किरेन रिजिजू को केंद्रीय कानून मंत्री के पद से हटाया गया हैं। अब वे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे।
प्रेस बयान में आगे कहा गया है कि रिजिजू के स्थान पर, अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
केंद्र सरकार की वेबसाइट पर अपलोड की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि,
भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री की सलाह के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच विभागों के निम्नलिखित पुनर्आवंटन का निर्देश दिया गया हैं।
(i) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पोर्टफोलियो किरेन रिजिजू को सौंपा गया हैं।
(ii) अर्जुन राम मेघवाल, राज्य मंत्री को किरेन रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया हैं।”









