
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणाम आ जाने के बाद सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी में लगातार बैठकों का दौर जारी हैं। पार्टी जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लगातार बैठकें रही हैं। पार्टी केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर प्राप्त की गई उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही हैं।
भाजपा यूपी में लोकसभा चुनाव से पहले 30 मई से 30 जून तक घर-घर तक जनसंपर्क का महाअभियान चलाने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने हर लोकसभा सीट के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। संगठन ने पूरी पार्टी को मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर इसी अभियान में जुट जाने को कहा है।
वहीँ दूसरी तरफ भाजपा के विधायक मुंबई जाने का प्लान बना रहे हैं। मुंबई में 15 से 17 जून तक राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होना है और इसमें पार्टी के 100 से ज्यादा विधायक रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अभियान के बीच विधायकों की इस योजना पर संगठन ने नाराजगी जताई है।









