
दिल्ली; नीति आयोग की बैठक का 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बहिष्कार किया है. बिहार, तेलगांना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल के सीएम क्रमश: सीएम नीतीश कुमार, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, भगनंत मान, ममता बनर्जी ने शामिल नहीं हैं. वहीं, बैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत स्वस्थ कारणों से शामिल नहीं हुए. बैठक में केरल के सीएम पिनराई विजयन भी शामिल नहीं हुए. हालांकि, वह किन कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुए इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 27, 2023
➡️मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे दिल्ली
➡️दिल्ली स्थित यूपी सदन त्रिवेणी पहुंचे सीएम
➡️नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी होंगे शामिल
➡️आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
➡️नए संसद भवन के उद्घाटन में भी CM होंगे शामिल.#Delhi @myogiadityanath @myogioffice… pic.twitter.com/TwSO3xiVMh
आपको बता दें कि बैठक में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं. बैठक में 8 प्रमुख विषयों पर चर्चा हो रही है. जिसमें विकसित भारत @2047, एमएसएमई, बुनियादी ढांचे और निवेश पर जोर, जटिलताओं को कम करना, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास और इन क्षेत्रों के विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए गति शक्ति विषय शामिल हैं.









