
दिल्ली; भारत का नया संसद भवन बनकर तैयार है. आज यानी 28 मई को संसद का भव्य उद्घाटन होगा. बेहतरीन सुविधाओं से युक्त संसद की इस नई इमारत के उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला संसद परिसर में पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए सेंगोल की संसद परिसर में विधिविधान से स्थापना किया. तमिलनाडु से आए साधु-संत विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच सेंगोल की स्थापना कराई.
#WATCH दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हवन और पूजा से हुई। pic.twitter.com/ct749Or82P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2023
नए संसद भवन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश के लिए गौरव का विषय है कि विश्व के सबसे पुरानी और सबसे बड़ी लोकशाही के जनप्रतिनिधियों के लिए आज़ादी के बाद देश में स्वयं निर्मित संसद लोकार्पित हो रही है.
वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी देश को नया संसद भवन सौंपने जा रहे हैं…यह संसद भवन 142 करोड़ भारतीयों के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है.
नए संसद का उद्घाटन में शामिल होने आए तमिलनाडु के वेल्लकुरुचि अधिनम के 18वें पुजारी ने कहा कि भारत के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया जाएगा. स्पीकर की कुर्सी के पास ‘सेंगोल’ लगाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने कल सभी अधिनामों को सम्मानित किया.
आप को बता दें कि नई संसद भवन के उद्घाटन समारोह का करीब 19 राजनीतिक दस विरोध कर रहे हैं. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री के बजाए संसद का उद्घाटन कराया जाए.









