
मनोरंजन डेस्क: साल 2022 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के लिए बिलकुल अच्छा साबित नहीं हुआ था उनकी लगातार 4 फिल्में ( बच्चन पांडेय,सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु और रक्षा बंधन) सभी बड़े बजट की फिल्में थी और चारों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, 2023 में आयी उनकी फिल्म “सेल्फ़ी” भी एक डिज़ास्टर साबित हुई है। ऐसे में अक्षय कुमार का बॉलीवुड में वर्चस्व थोड़ा हल्का पड़ता नज़र आ रहा है।
11 अगस्त को अक्षय कुमार की एक सुपर हिट फ्रैंचाइज़ी की फिल्म OMG 2 रिलीज़ होने जा रही है, OMG 2, OMG (ओह माई गॉड) का दूसरा पार्ट होगा, पहली फिल्म OMG एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी इस फिल्म में अक्षय के साथ-साथ परेश रावल भी थे, ये फिल्म अंध भक्ति और फ़र्ज़ी बाबाओं और उनके धर्म के नाम पर पैसे कमाने के तरीकों पर आधारित थी।
अक्षय कुमार ने इस फिल्म का पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर आज शेयर किया और जल्द ही फिल्म के टीज़र आने की भी सूचना दी, इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी अपनी भूमिका अदा करेंगे।
बस कुछ दिनों में…🙏#OMG2 in theatres on August 11.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2023
Teaser Drops Soon. pic.twitter.com/62oLCPKkCa
अक्षय के लिए ये एक महत्वपूर्ण फिल्म होगी, OMG एक हिट फ्रैंचाइज़ी है और लगातार फ्लॉप्स देने के OMG 2 से बड़ी उम्मीदें हैं।









