
सावन के महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है यही वजह है कि सावन के पहले सोमवार को लाखों की संख्या में भक्तों की लंबी लंबी कतारे देखने को मिल रही है? बड़ी संख्या में भक्तो के यहाॅं पहुॅचने के कारण पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबन्द इन्तजाम किये हैं।
लाखों की संख्या में भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखकर पुलिस ने चाकचौबंद सुरक्षा के बन्दोबस्त किये हैं। मन्दिर परिसर के अतिरिक्त पूरे रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और पुलिस चौकी में अस्थायी कण्टोल रूम में स्थापित किया है। यहाॅ से संदिग्ध गतिविधियों पर चौबीस घण्टे नजर रखी जा सकेगी।
वही इस बार जो सावन के सोमवार पड़ रहे हैं वह आठ सोमवार पड़ रहे हैं इसका भी विशेष महत्व है ये संयोग कई वषों के बाद आया है जिसको देखते हुए यहां पर सारी व्यवस्थाएं कराई गई है। लाखो की तादात में भक्त यहाँ दर्शन को रोज आते है और सभी की मनोकामना पूरी होती है।









