DGP विजय कुमार ने की भारत समाचार से खास बातचीत, कहा – माफियाओं को जेल भेजने के लिए कार्रवाई में ला रहे तेजी

प्रदेश में योगी सरकार की अगुवाई में प्रशासन व्यवस्था चाक चौबंद हैं। जिसका उदाहरण भी प्रदेश में देखा जा सकता हैं। उत्तर प्रदेश के DGP विजय कुमार ने ...

प्रदेश में योगी सरकार की अगुवाई में प्रशासन व्यवस्था चाक चौबंद हैं। जिसका उदाहरण भी प्रदेश में देखा जा सकता हैं। उत्तर प्रदेश के DGP विजय कुमार ने बुधवार को भारत समाचार से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों पर की जा रही कार्रवाई पर भी बात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके को बताया।

DGP विजय कुमार ने भारत समाचार के संवाददाता बातचीत करते हुए बताया कि अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाई जा रही हैं। अब पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद अपराधियों पर नियंत्रण में सफलता मिली हैं। माफियाओं पर कार्रवाई लगातार जारी है। हम जेल भेजने के बाद वाली कार्रवाई में भी तेजी ला रहे हैं।

विजय कुमार ने आगे पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि गांव क्षेत्र में CCTV के लिए ग्राम प्रधानों से बात कर रहे हैं। महिलाओं के प्रति पुलिस संवेदनशील है। महिला अपराधों में तत्काल कार्रवाई हो रही हैं।

वहीं कावंड़ियों की सुरक्षा और किसी जगह का माहौल न खराब हो इसके लिए CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। मुख्यालय से सभी CCTV की निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button