
लखनऊ; पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष व बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लामबंद पहलवानों में अब फूट पड़ गई है. पहलवान साक्षी मलिक ने सरकार पर पहलवानों में फूट डालने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने एशियन गेम्स में सीधे नाम भेजकर पहलवानों की एकता को तोड़ने का काम किया है. मैं न कभी बिना ट्रायल खेलने गई हूँ और न ही इसका समर्थन करती हूँ. सरकार की इस मंशा से विचलित हूँ. हमने ट्रायल्स की डेट आगे बढ़वाने की बात कही थी…लेकिन सरकार ने हमारी झोली में यह बदनामी डाल दी है.
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) July 20, 2023
सरकार ने एशियन गेम्स में सीधे नाम भेजकर पहलवानों की एकता को तोड़ने का काम किया है. मैं न कभी बिना ट्रायल खेलने गई हूँ और न ही इसका समर्थन करती हूँ. सरकार की इस मंशा से विचलित हूँ. हमने ट्रायल्स की डेट आगे बढ़वाने की बात कही थी लेकिन सरकार ने हमारी झोली में यह बदनामी डाल दी है.
— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) July 20, 2023
साक्षी ने कहा हमारे पास भारत सरकार की तरफ से फोन आया था… कि आप मेल भेज दो. आप का नाम एशियन गेम्स के लिए भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा मैं बिना ट्रायल के खेलने नहीं जाऊंगी. जबकि कई अन्य पहलवानों का नाम सरकार द्वारा बिना ट्रायल के ही भेज दिया गया है. यह नियमों के खिलाफ है. उन्होंने कहा सरकार ने पहले ट्रायल के लिए कहा था. इसलिए मैं आई थी. अब सरकार ने बिना ट्रायल कराए ही पहलवानों का नाम भेजना शुरू कर दिया है.
गौरतलब है कि पहलवानों के यौन शोषण मामले में दर्ज केस में बृजभूषण शरण सिंह को जमानत मिल गई है. बृजभूषण सिंह के साथ उनके सहयोगी विनोद तोमर को 25-25 हजार के मुचलके पर जमानत मिली है. कोर्ट ने उन्हें गवाहों को प्रभावित न करने व बिना सूचना दिए विदेश जाने पर रोक लगाई है.









