बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर एनडीए में शामिल हो रहे लोग

दिल्ली : 24 के चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार अपनी तैयारियाँ में जुटी हुई है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इन दिनों दिल्ली के दौरे पर है. भारत समाचार से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की लोग हमारे साथ लगातार जुड़ रहे हैं. पार्टी की विचारधारा,सरकार के कामों के साथ हैं लोग.

कैबिनेट विस्तार पर बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का अधिकार है, जो भी केंद्रीय नेतृत्व का आदेश होगा वो किया जाएगा,जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जल्द जारी होगी. राजनीति में हमेशा संभावनाएं बनी रहती है.वहीं मणिपुर में जो हुआ वो देश भर को शर्मिंदा करने वाला. मुझे पूरा भरोसा है केंद्र सरकार वहां शांति स्थापित करेगी.

Related Articles

Back to top button