
बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वन फ्राइडे नाइट’ को लेकर सुर्खियों में है ।फिल्म में रवीना कमाल एक्टिंग के साथ नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस बीते साल ओटीटी पर भी कदम रख चुकी हैं।सोमवार को फिल्म निर्माताओं ने ‘वन फ्राइडे नाइट’ का टीजर जारी कर दिया है।
एक्ट्रेस की यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। रवीना के अलावा इस फिल्म में मिलिंद सोमन और विधि चितालिया जैसे कलाकार भी शामिल है। रवीना की ‘वन फ्राइडे नाइट’ का निर्देशन मनीष गुप्ता द्वारा किया गया , जबकि इसका निर्माता ज्योति देशपांडे हैं।
जियो स्टूडियो ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘वन फ्राइडे नाइट’ का टीजर साझा किया है।साथ ही कैप्शन में उन्होनें लिखा,’क्या होता है जब वन फ्राइडे नाइट पर एक रोमांचक समय एक बुरे सपने में बदल जाता है। वन फ्राइडे नाइट’ OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।इसका प्रीमियर 28 जुलाई से होगा।









