सचिन की सीमा हैदर 2024 के चुनाव मे ठोकेंगी ताल , NDA से मिला बड़ा ऑफर

जानकारी के मुताबिक सीमा को NDA के सहयोगी दल और केंद्रीय मंत्री रामदाम अठावले कि पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी से जुड़ने का ऑफर मिला हैं

पाकिस्तान से हिन्दुस्तान अपने पबजी प्रेमी के प्यार मे आई सीमा हैदर का नाम हर किसी के जुबान पर है। एक तरफ हिन्दुस्तान की अंजू जहा अपने पति 2 बच्चों को छोड़ पाकिस्तान पहुच के अपने फेसबुक प्रेमी नसरुल्लाह की फातिमा बन गई तों वहीं पाक की सीमा अपने पति को छोड़ 4 बच्चो को हिन्दुस्तान लाकर सचिन से शादी कर ली है। अंजू का पाक पहुंचते ही जहां उसपर नौकरी ,पैसे और गहनों की बरसात हो गई वहीं सीमा को कभी बॉलीवुड मे डेब्यू करने का ऑफर मिला तो कभी किसी कम्पनी में जॉब करने का ऑफर मिल रहा हैं और अब इसी बीच खबर आ रही है कि सीमा हैदर को 2024 लोकसभा चुनाव में सांसदीय चुनाव लड़ने का भी ऑफर मिला है।

जानकारी के मुताबिक सीमा को NDA के सहयोगी दल और केंद्रीय मंत्री रामदाम अठावले कि पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी से जुड़ने का ऑफर मिला हैं और यह जानकारी आ रही है कि सीमा ने यह ऑफर स्वीकार भी कर लिया हैं।

इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मासूम किशोर ने जानकारी दी है कि सीमा हैदर को पार्टी की तरफ से न्यौता मिला है। सीमा को महिला संगठन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनमें बोलने की अच्छी पकण है। हालांकि यह भी कहा की अभी एजन्सियों से क्लीन चिट मिलने का इंतजार है, उसके बाद फैसला सार्वजनिक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button