कोटद्वार में आई फ्लू का प्रकोप, बरसात के मौसम में तेजी से फैलता है संक्रमण

आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है.कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज आई फ्लू की बीमारी से पीड़ित हैं.

देहरादून- उत्तराखंड के कोटद्वार और उसके आस पास के क्षेत्र में आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है.कोटद्वार के राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंचने वाले मरीजों में अधिकांश मरीज आई फ्लू की बीमारी से पीड़ित हैं. बीमारी की चपेट में आए मरीजों की आंखों में जलन, खुजली के साथ आंखे लाल हो रही है.

राजकीय बेस हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक डा. दिनेश सिंह ने बताया कि आजकल आंखों की बीमारी तेजी से फैल रही है. कहा कि यह बीमारी हर साल बरसात के मौसम में तेजी से फैलती है.यह एक संक्रामक बीमारी है, जो हाथ मिलाने व गंदगी से भी फैलती है साथ ही उन्होंने कहा कि आंखों की बीमारी के इस वायरस से बचने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button