कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट हुआ जारी, वाराणसी के आदालत में किया गया तलब !

सांसद की मुश्किलें बढ़ गई है। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को वाराणसी के एमपी -एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।

वाराणसी- देश में इन दिनों लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र की कार्यवाही चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद की मुश्किलें बढ़ गई है। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को वाराणसी के एमपी -एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 18 अगस्त को अगली तारीख पर तलब किया है। रणदीप सुरजेवाला को 23 साल पुराने संवासिनी मामले में हुए प्रदर्शन के दौरान हंगामा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने का आरोपी बनाया गया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए वाराणसी के विशेष न्यायाधीश (MP  – MLA) अश्विनी गौतम की अदालत में रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

23 साल पहले कांग्रेस के युवाओं ने किया था प्रदर्शन, रणदीप सुरजेवाला हुए थे शामिल…

वाराणसी में 23 साल पूर्व हुए संवासिनी कांड को लेकर रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में जनपद में प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान वाराणसी के कमिश्नरी में घुसकर तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान पुलिस ने रणदीप सुरजेवाला के साथ 25 कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान एक बार पहले भी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है, लेकिन उस समय हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए वारंट को स्थगित कर दिया था।

कोर्ट ने खारिज किया रणदीप सुरजेवाला की आवेदन, अगली तारीख पर आने के लिए किया तलब…

कांग्रेस के वर्तमान राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने वाराणसी के एमपी -एमएलए कोर्ट में इस मामले को लेकर एक आवेदन दिया था। आवेदन में 23 साल पहले हुए आयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद गिरफ्तार हुए रणदीप सुरजेवाला के साथ 25 आरोपियों की मेडिकल रिपोर्ट, गिरफ्तार आरोपियों के बयान की प्रति और तत्कालीन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र “दयालु” ( मौजूदा योगी सरकार में मंत्री ) के गिरफ्तारी न होने के संबंध में जानकारी मांगी गई। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के इस आवेदन को न्यायधीश ने खारिज करते हुए, उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। वहीं इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अगस्त की तारीख को नियत किया गया है।  

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी  

Related Articles

Back to top button