कोटद्वार में आई दैवीय आपदा, सड़कें-फसलें नष्ट, जल्द हो नुकसान का आकलन

जो लोग आपदा से प्रभावित हुए है और जिनको राहत राशि नही मिली है उनको राहत राशि प्रदान करने की बात कही।

कोटाबाग के पर्वतीय क्षेत्रों ओखलढुंगा , डॉन परेवा, गोरियादेव, अमगड़ी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य ने अतिवृष्टि से हुई आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों के साथ दौरा किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बताया कि कोटाबाग की अमगड़ी न्याय पंचायत आपदा से पूरी तरह प्रभावित हुई हैं, किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई है, सड़कें नष्ट हो गई है, आर्य ने विभागीय अधिकारियों से सभी विभागों नुकसान का आकलन जल्द करने को कहा । बीती 8 अगस्त की रात को कोटद्वार में आई दैवीय आपदा नें आमपड़ाव में भी तबाही मचाई हैँ। आम पड़ाव में पनियाली गरेरे कें उफान नें कई घरों को ध्वस्त कर दिया जबकि कई मकानों की नीव खोखली कर दी।

पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य ने बताया कि इस संबंध में शासन और मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने प्रशासन से राजस्व और कृषि विभाग के सयुक्त सर्वे के बाद उचित मुआवजा राशि ग्रामीणों को देने तथा जो लोग आपदा से प्रभावित हुए है और जिनको राहत राशि नही मिली है उनको राहत राशि प्रदान करने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान, व जनप्रतिनिधियों के साथ सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – ललित मोहन बधानी

Related Articles

Back to top button