देखते ही देखते भरभरा का गिरा पुल, नेशनल हाईवे से सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

तस्वीरें कैमरे में लाइव कैद हो गयीं हैं, जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं । यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

काशीपुर के सरबरखेड़ा में पास में नेशनल हाईवे 74 पर ढेला नदी पर बना पुल अचानक भरा भर कर गिर गया । जिसको देखकर आप आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे । यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरीके से यह ढेला का पुल भरा भर कर गिर गया । इस पर एनएचएआई पर सवालिया निशान खड़े होते हैं । ये नेशनल हाइवे राज्य की राजधानी देहरादून और हरिद्वार को जोड़ता है जोकि अब बाधित हो गया है ।

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर के सरबरखेड़ा में पास में नेशनल हाईवे 74 पर ढेला नदी पर बना पुल अचानक भरा भर कर गिर गया । जिसकी तस्वीरें कैमरे में लाइव कैद हो गयीं हैं, जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं । यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आप इन तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं किस तरीके से यह ढेला का पुल भरा भर कर गिर पड़ा है। जिसमें पास खडे लोगो ने इसकी वीडियो बना ली। जोकि एनएचएआई पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। 9 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्र में तेज बारिश हुई जिससे काशीपुर की ढेला नदी उफाल पर आ गयी थी जिससे NH 74 पर ढेला नदी का पुल इसकी चपेट में आ गया और कुमाऊ मंडल को राज्य की राजधानी देहरादून और देवगरी हरिद्वार को जोड़ने वाला सम्पर्क एक दम टूट गया और प्रशासन में पुल टूटने के बाद हड़कंप मच गया।

हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया क्यों की पुल गिरने का पहले से अंदेशा हो गया था जिससे रोड को पहले हो ब्लॉक कर दिया गया था। अब उसी ही पुल की अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है।

जनपद उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने एनएचएआई पर सवाल खडे करते हुए कहा कि पुरानी तकनिकी से ज़ब कोई पुल बनाया जाता था तब उसे पूरी तरह से प्लान एवं परीक्षण किया जाता था। लेकिन अब जो उन्होंने देखा है कि पहले स्वागत ऐसा कोई प्लान नहीं था और ढेला नदी का पानी इधर उधर भी जा सकता है और ये उसी का रिजल्ट रहा है। जो ये पुल गिरा है। और अब वह पूरी तरह से मॉनिटरिंग कर रहें हैं। हाल में रूड को डायवर्ट कर दिया गया है जल्द ही NH को सुचारु किया जायेगा।

रिपोर्ट-निज़ामुद्दीन शेख़

Related Articles

Back to top button