
उत्तराखंड के पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के चलते नदिया नाल उफान पर है, वही हरिद्वार से बहने वाली गंगा अपने खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से निचले इलाकों में गंगा किनारे रहने वाले लोगो के लिए परेशानिया का सबब बना हुआ है।
हरिद्वार जिला प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियो को अलर्ट रहने के निर्देश दें दिए है। साथ ही स्थानीय निवासियों से गंगा के किनारे ना आने की अपील भी है। 294 खतरे का निशान है, जबकि एक समय गंगा 294.75 सेंटीमीटर पर बह रही है। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल कुमार निमेष का कहना है गंगा इस समय खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। निचले इलाके की बाढ़ चौकियो को अलर्ट कर दिया गया है।
रिपोर्ट- आशीष धीमान









