
देहरादून: बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. आम आदमी पार्टी छोड़ पार्टी में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है. बसंत कुमार 2022 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे हैं. बागेश्वर उपचुनाव को लेकर सियासी ज़ोर आजमाईश शुरु है.
भाजपा पहले ही कर चुकी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है. भाजपा हाईकमान ने दिवंगत मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है. उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर जाएंगे. वह सुबह 11बजे बागेश्वर पहुंचेंगे. भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के नामाकंन में प्रतिभाग करेंगे.
भाजपा प्रत्याशी का नामांकन आज तहसील परिसर बागेश्वर में होगा. सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे. यह जनसभा नुमाइशखेत मैदान बागेश्वर में होगी.









