भारत में 85 करोड़ इंटरनेट यूजर्स दुनिया में सबसे सस्ती डेटा का आनंद ले रहे- पीएम मोदी

G-20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में 850 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहे हैं.

बेंगलुरु; कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में 850 मिलियन से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहे हैं. हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है.

पीएम ने कहा कि 45% से अधिक वैश्विक रीयल-टाइम भुगतान भारत में होते हैं…CoWIN पोर्टल ने भारत के टीकाकरण अभियान का समर्थन किया…हम एक AI-संचालित भाषा अनुवाद मंच ‘भाषिनी’ का निर्माण कर रहे हैं.

वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम उन मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्र हुए हैं जो डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को परिभाषित करेंगे. बेंगलुरु दुनिया की कुछ सबसे नवीन कंपनियों का घर है… डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप के लिए भारतीय अध्यक्षता द्वारा चुने गए तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं – डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), डिजिटल इकोनॉमी में सुरक्षा और डिजिटल स्केलिंग. ये PM मोदी की प्राथमिकताओं को दर्शाते हैं.

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड के दौरान दुनिया भर के लोग अपने साथ टीकाकरण प्रमाणपत्र लेकर आते थे. लेकिन भारतीय नागरिक CoWIN ऐप डाउनलोड करते थे और प्रमाणपत्र दिखाते थे. संजीवनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से 3 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श ले रहे हैं…भारत डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

Related Articles

Back to top button