साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के यूपी दौरे का तीसरा दिन, आज अखिलेश व मायावती से करेंगे मुलाकात

बीते शुक्रवार की रात राजधानी लखनऊ पहुंचे दक्षिण भारत फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आज पूर्व सीएम मायावती व अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही उनके अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम है. यहां वह भगवान राम के दर्शन करेंगे.

लखनऊ; बीते शुक्रवार की रात राजधानी लखनऊ पहुंचे दक्षिण भारत फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत आज पूर्व सीएम मायावती व अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही उनके अयोध्या जाने का भी कार्यक्रम है. यहां वह भगवान राम के दर्शन करेंगे.

कल शनिवार को रजनीकांत ने सीएम योगी से मुलाकात की थी. उन्होंने सीएम योगी के पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया था. इस दौरान सीएम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. साथ ही सीएम योगी ने उन्हें सम्मान स्वरूप पुस्तक भी भेंट की थी. इस दौरान उनकी पत्नी लता रजनीकांत भी उनके साथ मौजूद रहीं.

गौरतलब है कि रजनीकांत 3 दिवसीय यूपी दौरे पर पहुंचे हैं. मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक वह अयोध्या के साथ मथुरा भी जा सकते हैं. जहां वह भगवान कृष्ण के दर्शन करेंगे. साथ ही अपनी फिल्म जेलर का प्रचार करेंगे.

Related Articles

Back to top button