
डिजिटल डेस्क- स्याही और जूता कांड के बाद से यूपी में सियासी माहौल बिल्कुल बदला हुआ दिखाई दे रहा है. सत्ता पक्ष और विपक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए है. और एक दूसरे पर जमकर हमलावर दिखाई दे रहे है.
स्याही और जूता कांड पर बोले अखिलेश यादव
स्याही और जूता कांड पर बोले हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को एक बार फिर से घेरा है. अखिलेश यादव ने कहा कि स्याही फेंकने वाला भाजपा कार्यकर्ता था. यहां भी कहीं ना कहीं बीजेपी का ही कार्यकर्ता है. भाजपा बौखला गई है, घबराई हुई है.
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कहा कि जनसमर्थन अब बीजेपी से हट रहा है. सपा के चल रहे प्रशिक्षण शिविर को लेकर अखिलेश ने कहा कि सपा के लोग एक जुट होकर काम कर रहे हैं. पॉलिटिकल चाबी से हर ताला खुलना है.
आगे अखिलेश ने किसानों के मसले पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि किसी फसल की आय दोगुनी नहीं हुई है. गन्ने का भी अभी भुगतान नहीं हुआ है.महंगाई कहां पहुंच गई,लगातार बढ़ती जा रही है.इन चीजों का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है.
बीजेपी की 80 सीट वाला कमेंट…
वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी अपनी रणनीति के तहत काम करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है. अलीगढ़ में हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी की जनता से चुनावी अपील भी कर दी. अमित शाह ने कहा कि 80 की 80 सीटों पर एक बार कमल खिलाइए और मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाइए.
जनता से अपील करते हुए गृहमंत्री ने कहा की ये संदेश दीजिए कि यूपी बीजेपी का अभेद गढ़ है और इसको कोई पराजित नहीं कर सकता. बता दें कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम में ये बातें गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं.









