हरियाणा की खट्टर सरकार से नाराज हुआ विश्व हिंदू परिषद, सावन के आखिरी सोमवार को मेवात में यात्रा पूरा करेगी विहिप

हरियाणा के मेवात में धार्मिक यात्रा को रोक संप्रतायिक हिंसा होने पर आलोक कुमार ने एक बार फिर इस यात्रा के सावन के आखिरी सोमवार को पूरा किए जाने की बात कही है।

वाराणसी- हरियाणा के मेवात में हुए विगत दिनों सांप्रदायिक हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद प्रदेश सरकार से काफी नाराज है। यह नाराजगी विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान से सामने आया है। हरियाणा के मेवात में धार्मिक यात्रा को रोक संप्रतायिक हिंसा होने पर आलोक कुमार ने एक बार फिर इस यात्रा के सावन के आखिरी सोमवार को पूरा किए जाने की बात कही है।

आलोक कुमार ने कहा कि देश में बढ़ते मुस्लिम एग्रेशन को लेकर हमे चिंता है। मुसलमानों के एक पक्ष ऐसा है जो जिहाद और आक्रमणकारी धारा में चल रहा है। जो भी मुसलमान है उसकी हत्या, संपत्ति लूटना और बालात्कार की घटना करना। मेवात के जलाभिषेक यात्रा के दौरान जो हुआ मुस्लिमो के एक पक्ष ने बड़ी तैयारी के साथ किया गया था। नूह की घटना एक बड़ा इंटेलिजेंस और सरकार की विफलता है। दो साल से इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहते थे, लेकिन इस बार सुरक्षा के नाम पर थोड़े पुलिस के जवान लगाए गए।

हम आक्रमण नहीं करेंगे, आक्रमण होने पर प्रतिकार करेंगे : विश्व हिंदू परिषद

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने नूह जैसी सांप्रदायिक घटना को लेकर साफ शब्दों में कहा कि हम कभी किसी पर आक्रमण नहीं करेंगे, लेकिन जब आक्रमण हमारे ऊपर होगा तो उसका प्रतिकार जरूर करेंगे। सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है, कि संविधान में मिले धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग करे। जैसा कि मेवात में सुरक्षा व्यवस्था करना चाहिए था सरकार ने नही किया था। सरकार को हमला करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। सरकार की व्यवस्थाओं पर नाराजगी के बीच आलोक कुमार ने नूह की घटना में सरकार की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

यात्रा की अनुमति के बावजूद भी निकलेगी यात्रा, विहिप ने कहां यात्रा नही हमलावरों को रोकना चाहिए

जलाभिषेक यात्रा को लेकर विहिप ने कहा कि देश में इन दिनों G -20 सम्मेलन चल रहा है, जलाभिषेक यात्रा जहां से निकलना है वह बेहद ही संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से निकाला जाएगा। जहां से पहले जलाभिषेक यात्रा का रूट तय किया गया था, वहां से यात्रा शुरू होकर संपन्न कफवाया जाएगा। इस यात्रा में संतो के साथ हिंदू के प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व हिंदू परिषद भी शामिल होगी। आलोक कुमार ने यात्रा के परमिशन न होने पर कहा कि “सरकार के किसी प्रकार की कोई चुनौती नही है, जलाभिषेक यात्रा के बजाए हमला करने वालो को रोकना चाहिए। हमला करने वालो के बजाय यात्रा के रोकना इसे अशोभन बात है। जिला प्रशासन के रोक वाली घोषणा के बाद भी यात्रा निकलेगी और मैं स्वयं भी जाऊंगा।”

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button