
बांदा. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो (ISRO) ने एक और मिशन सूर्य शुरु किया है। इसरो ने शनिवार को श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य एल-1 (Aditya-L1) को सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। इसरो के मिशन सूर्य में यूपी भी पीछे नहीं रहा। बांदा की साइंटिस्ट बेटी ऋचा पाठक ने दुनियाभर में जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बांदा की रहने वाली साइंटिस्ट ऋचा पाठक, सूर्य मिशन आदित्य एल 1 की इंजन डिजाइनिंग करने वाली टीम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में मिशन से जुड़ी रही। आदित्य मिशन के सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है।

बांदा की बेटी ऋचा पाठक आदित्य L1 टीम में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में शामिल रही हैं। आदित्य L1 की सफलता पर ऋचा के पिता वीरेंद्र वीर पाठक ने खुशी जाहिर करते हुए इसरो की पूरी टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी। ऋचा पाठक ने अपने साथ-साथ जनपद का नाम भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कराया है। ऋचा पाठक ने 2006 में इसरो ज्वाइन किया था। आदित्य L1 के इंजन की डिजाइनिंग में ऋचा की अहम भूमिका रही है। ऋचा को 2016 में इसरो का यंग साइंटिस्ट अवार्ड मिल चुका है। यूपी की बेटी 2019 में गुयाना स्पेस सेंटर से लांच किए गए भारतीय उपग्रह जी सेट 31 में डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में शामिल थी।

ऋचा कि इस सफलता के लिए तमाम लोगों ने घर पहुंच कर पिता और परिजन को बधाई दे रहे हैं। भारतीय डाक विभाग की माई स्टाफ योजना के तहत ऋचा का सचित्र डाक टिकट जारी हो चुका है। ऋचा पाठक इंजीनियर पिता और साधारण गृहणी मां की संतान है। ये मामला बांदा की बेटी ऋचा पाठक के आदित्य L1 मिशन की टीम का हिस्सा होने से जुड़ा हुआ है। इसरो ने चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद शनिवार को देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 को लॉन्च कर दिया। लांचिंग के करीब एक घंटे बाद इसरो ने बताया कि आदित्य-एल-1 (Aditya-L1) यान पीएसएलवी रॉकेट से सफलता के साथ अलग हो गया है। इस मिशन के जरिए सूर्य से संबंधित रहस्यों से पर्दा हटाने को लेकर रिसर्च किया जाएगा।
रिपोर्ट- राज नारायण तिवारी (बांदा)









