
वाराणसी- उत्तर प्रदेश में मंगलवार को NIA की टीम ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा एवम भगत सिंह मोर्चा की अध्यक्ष आकांक्षा सिंह और बीएचयू स्थित कार्यालय पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के देवरिया, चंदौली, आजमगढ़ और प्रयागराज सहित कुल 8 जनपदों में एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के महामानपुरी कॉलोनी में भगत सिंह मोर्चा की अध्यक्ष आकांक्षा सिंह के फ्लैट पर छापेमारी कर एनआईए की टीम पूछताछ कर रहीं है। वही फ्लैट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की टीम तैनात की गई है।

नक्सल गतिविधियों की आशंका पर हुई छापेमारी, NIA टीम कर रही जांच
NIA की छापेमारी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार नक्सल नक्सल गतिविधियों से जुड़े एक मामले को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस ऑपरेशन के तहत नक्सल गतिविधियों में शामिल होने की आशंका पर वाराणसी की भगत सिंह छात्र मोर्चा की अध्यक्ष सहित एक अन्य युवती से पूछताछ किया जा रहा है। वही NIA की छापेमारी से भगत सिंह मोर्चा से जुड़े छात्रों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ हैं। वही भगत सिंह छात्र मोर्चा के कार्यालय को भी NIA की टीम ऑपरेशन के तहत सर्च कर रही है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल









