
वाराणसी– उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड अंदर से जीत से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे है, तो वही सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए घोसी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए, समाजवादी पार्टी को बधाई दिया। अजय राय ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले घोसी की जीत को INDIA गठबंधन की जीत बताया।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत से गठबंधन ने दर्ज किया रिकॉर्ड मतो से जीत
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत को लेकर कहा कि यह INDIA गठबंधन की जीत हैं। गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिन- रात मेहनत किया और यही वजह है कि गठबंधन के प्रत्याशी को रिकॉर्ड वोट मिले। अजय राय ने ऐलान करते हुए कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि आगामी 2024 में बड़े नेताओं की हार होगी।

INDIA गठबंधन का मजाक उड़ाने वाले बीजेपी नेताओं को जनता ने दिया जवाब : अजय राय
घोसी में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि कुछ दिनो से इंडिया बनाम भारत की बहस कुछ लोग कर रहे है। INDIA गठबंधन का मजाक उड़ाने वाले लोगो को घोसी की जनता ने जवाब दे दिया है। जनता को इंडिया बनाम भारत नही बल्कि जनता को विकास, काम और कानून व्यवस्था पसंद है, जो बीजेपी के राज में नही है। ऐसे में जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीताकर जनता ने जवाब दे दिया है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, भारत समाचार









