
इटावा- उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड जीत से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे है, तो वहीं सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ऐतिहासिक जीत पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव का बयान सामने आया है.
घोसी उपचुनाव को लेकर रामगोपाल यादव बोले कि सपा बड़े मार्जिन से चुनाव जीत गई.2024 में भी ऐसे परिणाम आएंगे. ये उपचुनाव 2024 के लिए इशारा है.









