पितृपक्ष में केशदान करदे कांग्रेस… बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान से जमकर बवाल

पितृपक्ष में लोग, पितरों के आशीर्वाद व परिवार के कल्याण भाव से केशदान करते हैं। ऐसे में भाजपा को भगवान मानकर कांग्रेस केशदान करना चाहती है...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता यदि भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो उनकी पार्टी पितृपक्ष में किए जाने वाले केशदान को स्वीकार कर लेगी। कांग्रेस पर बयान के बाद बवाल मच गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता यदि भाजपा को अपना भगवान मानते हैं तो उनकी पार्टी पितृपक्ष में किए जाने वाले केशदान को स्वीकार कर लेगी। भट्ट ने ये बात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान के प्रतिक्रिया के स्वरूप कही।

भट्ट ने कहा कि पितृपक्ष में लोग, पितरों के आशीर्वाद व परिवार के कल्याण भाव से केशदान करते हैं। चूंकि सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। ऐसे में यदि कांग्रेस, भाजपा को भगवान मानकर राज्य के विकास के लिए केशदान करना चाहती है तो उनकी पार्टी उसे स्वीकार करने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button