कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, IIT BHU के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा !

आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल छात्रा के साथ हुई छेड़खानी मामले में आरोपियों को सत्तापक्ष के छात्र संगठन से जुड़े होने का बयान देने के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से ABVP ने शिकायत किया। ABVP छात्र संगठन की तरफ से लंका थाने में अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। जिसके पश्चात वाराणसी के लंका थाने में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया

रिपोर्ट : नीरज जयसवाल, वाराणसी

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल छात्रा के साथ हुई छेड़खानी मामले में आरोपियों को सत्तापक्ष के छात्र संगठन से जुड़े होने का बयान देने के मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस से ABVP ने शिकायत किया। ABVP छात्र संगठन की तरफ से लंका थाने में अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। जिसके पश्चात वाराणसी के लंका थाने में पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने अजय राय पर धारा 505 ( 2) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अजय राय ने सत्तापक्ष के छात्र संगठन से आरोपियों का जोड़ा नाम , भड़के ABVP के कार्यकर्ता

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी मामले में मीडिया में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोपियों का नाम सत्ता पक्ष के छात्र संगठन से नाम जोड़ा। ऐसे में अजय राय के इस बायान से ABVP के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने अजय राय के बयान के खिलाफ शिकायत किया है। इसके साथ ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत किया है, कि बिना किसी आधार और साक्ष्य के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ABVP छात्र संगठन को बदनाम करने के लिए घटना के आरोपियों को एबीवीपी संगठन से जुड़े होने का बयान दिया गया।

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर धार्मिक और जातीय विभेद करने का लगाया आरोप

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को दी गई शिकायत में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि मीडिया से अजय राय ने आजम खान के गिरफ्तारी का जिक्र कर धार्मिक और जातीय वैमनस्ता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने लंका थाने में पुलिस से शिकायत किया। वही पुलिस ने शिकायत मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button