कब्र से 5 साल की बच्ची के शव निकाल साथ सोया मिला युवक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आया है। वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रेवड़ी तलाब स्थित कब्रसातन में दफन हुई 5 साल की बच्ची के साथ एक युवक सोते हुए पाया गया। घटना की जानकारी होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि किसी गलत काम की आशंका पर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना समाने आया है। वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के रेवड़ी तलाब स्थित कब्रसातन में दफन हुई 5 साल की बच्ची के साथ एक युवक सोते हुए पाया गया। घटना की जानकारी होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि किसी गलत काम की आशंका पर पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

2 दिन पूर्व हुई थी बच्ची को मौत, बुधवार को कब्रगाह में हुई थी दफन

मिली जानकारी के अनुसार दशाश्वमेध क्षेत्र की 5 वर्षीय बच्ची की मौत बीमारी की वजह से हो गई। परिजनों ने बच्ची के शव को रेवड़ी तलाब स्थित कब्रगाह में शव को दफन किया। गुरुवार की शाम जब बच्ची के कब्र पर फातिया पढ़ने गया, तो कब्र की मिट्टी देख कुछ आशंका हुई। आशंका पर पिता ने कब्र को खुदवाया तो बच्ची का शव कब्र से गायब मिला। परेशान परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। आनन – फानन में देर रात पहुंची स्थानीय पुलिस बच्ची के शव को ढूंढना शुरू किया।

कब्रस्तान के कोने में बच्ची के साथ सोता हुआ मिला युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दशाश्वमेध क्षेत्र के एसीपी अवधेश पांडे ने बताया कि काफी खोज के बाद कब्रस्तान के कोने में झाड़ियों के पीछे ईंट से बने दिवाल के पीछे युवक बच्ची के शव से लिपटा हुआ पाया गया। तत्काल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर, बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में युवक ने नशे कि हालत में बच्ची को कब्र से निकालने की बात स्वीकार किया। हालाकि आरोपी ने किसी गलत काम न किए जाने का विश्वास दिलाया, लेकिन आशंका के आधार पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसीपी ने बताया कि युवक पर विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। वही बच्ची का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की लोगो ने की मांग

वाराणसी के रेवड़ी तलाब में हुई घटना को लेकर लोगो आक्रोश का माहौल है। कब्रस्तान में क्षेत्रीय लोगो का जमावड़ा दिनभर लगा रहा। स्थानीय लोगो ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग किया। वही स्थानीय लोगो ने बताया कि आरोपी युवक अपने चाचा के साथ कब्रस्तान में कब्र खोदने का काम करता था।

Related Articles

Back to top button