सभी मशीनें कर रही काम, अधिकांश दूरी पूरी, अर्नोल्ड डिक्स बोले- मैं देखने जा रहा और देखूंगा कि क्या हो रहा है…

अर्नोल्ड डिक्स ने बताया, "इस समय, ऐसा लगता है जैसे हम सामने के दरवाजे पर हैं और हम उस पर दस्तक दे रहे हैं। हम जानते हैं कि लोग दूसरी तरफ हैं।

उत्तरकाशी सुरंग बचाव के लिए वेल्डिंग विशेषज्ञों को दिल्ली से सिल्कयारा सुरंग स्थल पर बुलाया गया है, फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर DM अभिषेक रूहेला ने बताया, “अभी जो बचाव कार्य चल रहा है उसमें कुछ चुनौतियां आ रही हैं।

उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर DM अभिषेक रूहेला ने बताया के चुनौतियों से निजाद पाने कि लिए कुछ विशेषज्ञों को बुलाया गया है। उनके सलाह के आधार पर बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। काम करने वाले लोगों की सुरक्षा भी आवश्यक है। उन्होने कहा कि “सभी मशीनें काम कर रही हैं… हम अधिकांश दूरी पूरी कर चुके हैं, थोड़ा काम बचा है।

DM अभिषेक रूहेला ने बताया कि अभी किसी के लिए ये बताना संभव नहीं है कि कार्य पूर्ण होने में कितना समय लगेगा। कई बार नई समस्या आ जाती है। कार्य तेजी से चल रहा है। सभी के साथ सही से समन्वय बना कर कार्य हो रहा है। कार्य पर भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों लगातार नजर रख रहे हैं। भारत सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है।”

अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स सिल्कयारा सुरंग स्थल पर पहुंचे हुए हैं। अर्नोल्ड डिक्स ने बताया, “इस समय, ऐसा लगता है जैसे हम सामने के दरवाजे पर हैं और हम उस पर दस्तक दे रहे हैं। हम जानते हैं कि लोग दूसरी तरफ हैं। मैं देखने जा रहा हूं और देखूंगा कि क्या हो रहा है… ।”

उत्तरकाशी सुरंग बचाव पर PMO के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा, “हम अभी कोशिश कर रहे हैं कि 45 मीटर के आगे 6 मीटर और जाने के लिए जो पाइप वेल्डिंग करनी होती है, वे हम तैयार कर रहे हैं। रात में 45 मीटर के मुंह पर कुछ स्टील की संरचना सामने आ गई थी। उसको अंधेरे और बिना ऑक्सीजन के जगह पर काटने में हमें 6 घंटे लगे। हम उस पूरे हिस्से को साफ कर चुके हैं।”

Related Articles

Back to top button