
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में चल रहे शिवाजी पर बनी जीवंत नाटक “जाणता राजा का मंचन”दूसरे दिन शामिल हुए। डिप्टी सीएम ने जाणता राजा का मंचन देखने के बाद कलाकारों की काफी सराहना किया। ब्रजेश पाठक ने मंचन को देख कहा कि देश की पुनः छत्रपति शिवाजी महाराज जैसा नेतृत्व की आवश्कता है।

इसके साथ ही ब्रजेश पाठक ने वाराणसी के जिलाधिकारी और महापौर से छत्रपति शिवाजी महाराज और पंडित गंगा भट्ट की प्रतिमा एक साथ लगवाए जाने के लिए जमीन तलाश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं की स्थापना के लिए शासन स्तर पर गंभीर पहल होगी।

NCERT के पाठ्यक्रमों में परिवर्तन पर डिप्टी सीएम ने किया सराहना
रामायण और महाभारत के पाठ्यक्रम को एनसीईआरटी के द्वारा शामिल किए जाने की खबरों पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सराहना किया है। उन्होंने कहा कि महाभारत और रामायण महाकाव्य पढ़ाए जाएंगे। भारत की संस्कृति को जिस ढंग से छुपाया गया और हिडन किया गया था, अब पीएम मोदी के नेतृत्व सबकुछ सामने आएगा।
जाणता राजा के मंचन से स्वामी प्रसाद जैसे लोग ले सीख : ब्रजेश पाठक
वही विपक्ष के नेताओं के विरोध को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के पास बोलने को कुछ बचा नही है। विपक्ष सत्ता के लोलुक कुछ लोगो का एक समूह है, जिसे जनता ने लगातार नकारा है, 2024 में पूरी तरह विपक्ष हारेगा। जाणता राजा जैसे मंच हमे प्रेरणा देते है। ऐसे मंचन से स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सभी को सीख लेनी चाहिए।
रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल









