
उत्तरकाशी- उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, बीच में रुक-रुकर रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है. धामी सरकार मजदूरों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. मजदूरों को टनल में पाइप के जरिए खाना और पानी और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है.
उत्तरकाशी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) November 24, 2023
➡उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡एक घंटे बाद फिर से ड्रिलिंग शुरू होगी
➡उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल का बयान
➡आज शाम तक खुशखबरी मिल सकती है – खैरवाल
➡ऑगर मशीन की प्लेट मुड़ गई थी, रेस्क्यू रुका था- खैरवाल
➡मशीन को ठीक कर लिया गया,… pic.twitter.com/al2D4UEDM5
रेस्क्यू ऑपरेशन में टेक्निकल समस्या की वजह से बार-बार रुकावट आ रही है.इसी बीच उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जानकारी दी गई कि एक घंटे बाद फिर से ड्रिलिंग शुरू होगी. उत्तराखंड सरकार के सचिव नीरज खैरवाल का बयान सामने आया है.
इस बयान में उन्होंने कहा कि आज शाम तक खुशखबरी मिल सकती है. ऑगर मशीन की प्लेट मुड़ गई थी, रेस्क्यू रुका था. मशीन को ठीक कर लिया गया, रेस्क्यू करने वाले हैं. नई पाइप की वेल्डिंग की जा रही है. पाइप की वेल्डिंग में 2 घंटे का समय लगेगा. मुड़े हुए पाइप हटाए जाएंगे, नए पाइप डालेंगे.









