PM Modi के संसदीय क्षेत्र से नीतीश कुमार फुकेंगे 2024 लोकसभा का चुनावी विगुल !

Varanasi : देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तमाम राजनैतिक दल अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए है. INDIA गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा माने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लोकसभा का चुनावी विगुल फुंकेंग.

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया में कुर्मी वोट बैंक के लिए हाथ से सबसे मजबूत क्षेत्र माने जाने वाले रोहनिया विधानसभा में नीतीश कुमार लोकसभा को लेकर जनसभा को संबोधित करेंगे. यह जानकारी बिहार कैबिनेट में मंत्री एवं जदयू संगठन के मंत्री श्रवण कुमार ने दी है. गौरव तालाब है कि उत्तर प्रदेश के फूलपुर, बनारस, अंबेडकर नगर के साथ प्रतापगढ़ से नीतीश कुमार के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है.

बिहार मॉडल को लेकर चुनावी जनसभा में नीतीश कुमार भरेंगे हूंकार

बिहार जेडीयू के संगठन मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार पूर्वांचल में सबसे बड़े कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया विधानसभा से नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. 24 दिसंबर को नीतीश कुमार जनसभा कर लोगो को बिहार मॉडल को जनता के बीच रखेंगे. जेडीयू के संगठन मंत्री के इस पुष्टि से नीतीश कुमार के पूर्वांचल से चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई है. वही नीतीश कुमार के इस चुनावी जनसभा में INDIA गठबंध का कोई बड़ा चेहरा रहेगा या नही फिलहाल इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. माना जा रहा है, कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस चुनाव जनसभा में आ सकते है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, वाराणसी

Related Articles

Back to top button