अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, व्हाइट हाउस में घुसा शख्स

घटना के वक्त व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति मौजूद नहीं थे। एक्सीडेंट की वजह से 15वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एनेन्यू पर यातायात प्रभावित हुआ।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर आ रही है। एक गाड़ी ने व्हाइट हाउस के गेट पर जोरदार टक्कर मारी इसके बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इसकी जानकारी यूएस सीक्रेट सर्विस ने सोमवार को दी। चालक समेत गाड़ी को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

यूएस सीक्रेट सर्विस के चीफ ऑफ कम्युनिकेशंस एंथनी गुग्लिलमी ने बताया कि, शाम करीब 6 बजे व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी गेट से एक वाहन टकरा गया। टक्कर की वजह और तरीके की जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटना से राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोई खतरा नहीं है। क्योंकि वह उस वक्त व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे। घटना की वजह से 15वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एनेन्यू पर यातायात प्रभावित हुआ।

गौरतलब है कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने गाड़ी चलाते हुए जो बाइडन के काफिले में टक्कर मार दी थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इसी साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव भी होने है। 

Related Articles

Back to top button