
पुलिस ने बिहार राज्य सीमा पर लग्जरी वाहन से 26 पेटी अवैध शराब पकड़ा है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। खबर देवरिया जिले से है जहां बिहार राज्य की सीमा पर आए दिन अवैध शराब की तस्करी होती है।
आबकारी विभाग के अफसर तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रहे है। वहीं, पुलिस शराब तस्करी और तस्करों की कमर तोड़ने में लगी है। आज बनकटा पुलिस ने बिहार राज्य में लग्जरी वाहन से 26 पेटी अवैध शराब तस्करी कर ले जायी जा रहीं थीं। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए तस्कर गैंग का भंडाफोड़ कर दिया।
पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पकड़ा गया है। बताया जा रहा है, कि बनकटा थाना क्षेत्र के एकडंगा पंडित चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान से 26 पेटी अंग्रेजी शराब खरीदी गई। जिसे लग्जरी वाहन से बिहार राज्य में ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए शराब और वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपए बतायी जा रहीं है।









