
Weather Update: उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कंपकंपाती ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहर, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। जिससे आने वाले समय में ठंड और बढ़ने वाला है। लखनऊ में बुधवार को सुबह पानी की फुहारे गिरी। वहीं, मंगलवार को मेरठ सबसे ठंडा रहा। जबकि दिन में सबसे अधिक ठंडा अलीगढ़ में दर्ज किया गया।
कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम
लखनऊ के आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बादलों की वजह से कोहरे और धुंध से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। आज दोपहर में हल्की धूप निकलने के आसार हैं। जिससे थोड़ाबहोत राहत मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आज का मौसम
स्काईमेट के अनुसार बुधवार को दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ जिलों, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति है। जबकि मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मेरठ रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पश्चिमी भारत के मैदानी इलाके में तेज शीतलहर के आसार है। आज भी ठंड से भीषण ठंड की संभावना है। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में मेरठ सबसे ठंडा रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते कई ट्रेनें निरस्त और कई देर चल रही हैं।
इन राज्यों में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 140-150 नॉट की ‘जेट स्ट्रीम विंड्स’ चल रही है। जिसकी वजह से आज यानी बुधवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।









