
Lucknow News: रिटायर्ड डीएसपी कैलाश चन्द्र ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मार ली है। वह 73 वर्ष के थे। उन्होंने अपने घर के अंदर ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की जान ले ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पूरी घटना सेक्टर जे जानकीपुरम गुडंबा थाना क्षेत्र का है।









