राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश, अमेठी-रायबरेली में एक साथ आएंगे नजर

16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। 

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया एवं 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उप्र में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी। बता दें कि बीते दिनों एक पत्रकार द्वारा पूछे जाने पर कि राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल होंगे कि नहीं, इसपर अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि, कई बड़े आयोजन होते हैं। लेकिन हमें निमंत्रण नहीं दिए जाते।

Related Articles

Back to top button